Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में घर से कैसे डाल सकेंगे वोट? जानिए डिटेल प्रक्रिया
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Oct 2025 9:15 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 85 वर्ष या फिर उससे अधिक वर्ष के बुजुर्ग, दिव्यांग और सरकारी कर्मचारी घर से ही वोट दे सकेंगे. घर से ही मतदान करने के लिए क्या कुछ प्रक्रिया होगी और कब से आवेदन भरे जायेंगे. आइये जानते हैं...
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. 85 वर्ष या फिर उससे अधिक वर्ष के बुजुर्ग, दिव्यांग और सरकारी कर्मचारी घर से बैठकर ही वोट डाल सकेंगे. ऐसे वोटर्स को यह सुविधा पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के जरिए मिल सकेगी.
क्या है पूरी प्रक्रिया?
- मतदाताओं को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा.
- बीएलओ के जरिये ऐसे वोटर्स को फॉर्म डी 12 भरना होगा.
- फॉर्म डी 12 भरकर उसे निर्वाची अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) के पास जमा करना होगा.
- इसके बाद पोलिंग टीमें घर-घर जायेंगी और मतदाताओं से वोट कलेक्ट करेंगी.
इन सभी को भी मिलेगी सुविधा
चुनाव आयोग की माने तो, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60(सी) के तहत वोटर्स को यह सुविधा दी जा रही है. इस सुविधा का फायदा वे लोग भी उठा सकेंगे जो मतदान वाले दिन जरूरी सेवाओं में लगे होंगे. स्वास्थ्य सेवाएं, फायर ब्रिग्रेड, ट्रैफिक पुलिस, बिजली विभाग, एम्बुलेंस सेवाएं, विमानन और लंबी दूरी की सरकारी सड़क परिवहन निगम से जुड़ी सेवाएं इस सुविधा में शामिल है.
क्या है निर्वाचन आयोग का उद्देश्य?
इसके साथ ही मीडियाकर्मियों के लिए भी यह सुविधा होगी. दरअसल, यह फैसला इस वजह से लिया गया है कि ताकि लोगों को वोट डालने में आसानी हो सके. खासकर वैसे लोगों को आसानी हो, जो पोलिंग बूथ तक नहीं जा सके हैं.
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
मालूम हो निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर खास नजर रखने की बात कही गई थी. भ्रामक खबरों पर पैनी नजर रखने और सख्त से सख्त एक्शन लेने का निर्देश जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और डीजी मीडिया आयुष गोयल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










