Bihar Election: कांग्रेस आज तय करेगी बिहार में अपनी हिस्सेदारी, दिल्ली में लगा कैंडिडेट का जमावड़ा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Bihar Election: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी अंतिम सहमति नहीं बन��� है बावजूद इसके कांग्रेस ने अपने स्तर पर उम्मीदवार चुनने की कवायद तेज कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Election: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक होनी है. इस बैठक में दावेदारी पेश करने के लिए बिहार के सभी संभावित कैंडिडेट दिल्ली पहुंच कर डेरा डाले हुए हैं. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम , प्रभारी कृष्णा अल्लावरू , विधानसभा में दल के नेता डाॅ शकील अहमद खान व विधान परिषद दल के नेता मदन मोहन झा समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

संभावित उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन

इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा और सीटिंग व मजबूत सीटों पर प्राथमिकता तय की जायेगी. दावेदारों को एक-एक कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने अपनी रणनीति और क्षेत्र की रिपोर्ट पेश करने का मौका दिया जा सकता है. प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, वन-टू-वन बातचीत, पार्टी मानकों की जांच और प्रदेश नेतृत्व से फीडबैक भी लिया जायेगा. महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है बावजूद इसके कांग्रेस ने अपने स्तर पर उम्मीदवार चुनने की कवायद तेज कर दी है.

2020 में 70 सीटों पर लड़ी थी

वर्ष 2020 में पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 जीती थी. इस बार भी सबसे पहले इन्हीं सीटों पर गंभीरता से विचार हो रहा है. यह माना जा रहा है कि गठबंधन में दूसरे दलों के आने के बाद कांग्रेस के हिस्से में करीब 66 सीटें आ सकती हैं. नये सहयोगियों के आने से हर बड़े दल को त्याग करना है.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, सरकार ने भी खोला रियायतों का पिटारा

तेजस्वी आज जा सकते हैं दिल्ली!

राजद नेता तेजस्वी यादव अपने सहयोगी नेताओं के साथ मंगलवार को दिल्ली जा सकते हैं. वे वहां महगठबंधन की सीट साझेदारी के मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करेंगे. महागठबंधन की इस बैठक में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी अंतिम बात होना बाकी है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन