Bihar Election 2025: करोड़ों की संपत्ति के मालिक सम्राट चौधरी के पास 40 लाख का गोल्ड, गाड़ी में सिर्फ एक बोलेरो नियो कार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Oct 2025 10:22 AM

विज्ञापन

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Election 2025: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. हलफनामे की माने तो, सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास 40 लाख का गोल्ड है. इसके साथ ही शहर से गांव तक महंगी-महंगी जमीनें हैं. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट को लेकर भी जानकारी दी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास करोड़ों की संपत्ति है. उनके पास शहर से लेकर गांव तक महंगी-महंगी जमीनें हैं और 40 लाख का सोना भी है. इसके अलावा लाखों रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश किये गए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी तारापुर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन किया. इस दौरान उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी.

सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास 40 लाख का गोल्ड

सम्राट चौधरी के हलफनामे की माने तो, उनके और परिवार के मेंबर्स के नाम पर बैंक अकाउंट में लगभग 27 लाख रुपये जमा है. 20 लाख का गोल्ड सम्राट चौधरी के पास और 20 लाख का गोल्ड उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास है. सम्राट चौधरी की पत्नी के पास करीब 75 हजार रुपये की चांदी भी है. मालूम हो, डिप्टी सीएम की पत्नी पेशे से एक वकील हैं.

लाखों रुपये किये हैं निवेश

सम्राट चौधरी के परिवार के पास नकद राशि 171550 रुपये है, इसमें से खुद सम्राट चौधरी के पास मात्र 13500 रुपये रुपये हैं. बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड में लगभग 32 लाख रुपये का निवेश, एलआईसी में 8 लाख रुपये, एसबीआई लाइफ में 1.50 लाख रुपये का निवेश और पीपीएफ में 9 लाख रुपये का निवेश है.

सम्राट चौधरी के पास सिर्फ बोलेरो नियो कार

हालांकि, करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद सम्राट चौधरी के पास सिर्फ एक बोलेरो नियो कार है. इसकी कीमत लगभग 7 लाख बताई गई. सम्राट चौधरी टोटल 1,98,62,854 रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं. इसके साथ ही अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई कि शहर से लेकर गांव तक कई जमीनें हैं.

कोई आपराधिक मामले लंबित नहीं

हलफनामे के मुताबिक, मुंगेर और पटना में कई जमीनें हैं. इसके साथ ही उनकी पत्नी के नाम पर भी करोड़ों की जमीन और मकान है. लगभग 9.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसके अलावा उन पर कोई भी कर्ज या फिर आपराधिक मामले लंबित नहीं है. अपने हलफनामे में सम्राट चौधरी ने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी जानकारी दी.

Also Read: Bihar Election 2025 : 15 सीटों पर वीआईपी की बनी बात, मुकेश सहनी के लिए तेजस्वी यादव छोड़ेंगे गौरा बौराम सीट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन