Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान—“जनशक्ति जनता दल लड़ेगा चुनाव”, उम्मीदवारों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में

Bihar Elections 2025
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों ने रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए अपनी पार्टी की मंशा साफ कर दी है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. राज्य में दो चरणों में वोटिंग होगी—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. चुनाव आयोग की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी और उम्मीदवारों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने पटना मेट्रो के उद्घाटन और अपने भाई तेजस्वी यादव से जुड़ी हाल की तनातनी पर भी खुलकर बात की.
“हम लड़ेंगे चुनाव”—तेज प्रताप का ऐलान
जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, “जनशक्ति जनता दल इस चुनाव का सामना करेगा और लड़ाई को लड़ने का काम करेगा. परसों हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे.” इस बयान के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि वह इस चुनाव में एक स्वतंत्र राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में उतरने जा रहे हैं.
तेज प्रताप यादव पहले भी कई बार अपने राजनीतिक तेवरों से चर्चा में रहे हैं. आरजेडी से दूरी बनाते हुए अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में लगे तेज प्रताप ने इस ऐलान के साथ बिहार के चुनावी परिदृश्य में एक नया कोण जोड़ दिया है.
पटना मेट्रो पर तेज प्रताप का तंज
बिहार चुनावी चर्चा के बीच तेज प्रताप यादव ने पटना मेट्रो के उद्घाटन को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई. अब देखना होगा ये कैसी मेट्रो है. लोग डर जाएंगे, कोई इसमें चढ़ेगा ही नहीं.
उनका यह बयान न केवल राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि सरकार की तैयारियों और विकास परियोजनाओं पर भी सवाल खड़ा करता है. तेज प्रताप ने जिस तरह उद्घाटन के दिन ही तकनीकी खामियों की ओर इशारा किया, उससे विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है.
Also Read: Bihar Election 2025: एक फोन कॉल की दूरी पर चुनाव आयोग, 1950 पर मिलें हर सवाल का जवाब
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




