Bihar Crime: राहगीरों से कार लूटकर बेचने वाले गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, चोरी करने वाली महिला गैंग भी धराया

Bihar Crime News.
Bihar Crime: राहगीरों से कार लूटकर बेचने वाले गिरोह के छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पटना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाली महिला गैंग को भी पुलिस ने पकड़ा है.
Bihar Crime: पटना. राहगीरों से कार लूट नालंदा में बेचने वाले गिरोह के छह लूटेरे को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह के शातिर कार लूटकर नालंदा में बेच देते थे. इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने किया. उन्होंने बताया कि बीते 17 जून को गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक फ्लाइओवर के नीचे स्कॉर्पियो लूट की घटना हुई थी. इस संबंध में बाढ़ निवासी आजाद शाह ने थाना में मामला दर्ज करवाया था. एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी सदर-2 के नेतृत्व में टीम का गठन कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में अमित, अरविंद, नालंदा का विकास, दुल्हिन बाजार का चंदन, शास्त्रीनगर का पप्पु और फुलवारी का भरत भूषण शामिल है.
लूटा गया स्कॉर्पियो व पांच मोबाइल बरामद
एसएसपी ने बताया कि गिरोह के शातिर राहगीरों के कार को लूटकर उसका नंबर प्लेट बदल देते थे. इसके बाद उसे नालंदा में दूसरे गिरोह को बेचते थे. पुलिस अब लुटेरे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है.
खबर-2: रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाली महिला गैंग की चार शातिर गिरफ्तार
ऑपरेशन क्लीन चलाकर रेल पुलिस ने पटना जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 संख्या से महिला गिरोह के चार शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिलाओं में लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, काजल कुमारी और रूकमणी कुमारी शामिल है. ये सभी आरा की रहने वाली है. तलाशी के दौरान इनके पास से सोने का दुर्गा जी का लॉकेट, 01 स्क्रीन टच एवं 02 की पैड मोबाईल बरामद हुआ है. रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन-चार महिला पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने लगी. रूकने के लिये आवाज दिया गया. परंतु आवाज का अनसुनाकर और तेजी से भागने लगी. पूछताछ में बताया कि एक चोर का गिरोह है जो ट्रेनों में यात्रियों के सामानों का चोरी करने का कार्य करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




