ePaper

पटना में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, 6 टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों का शव

Updated at : 12 Sep 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Lovers who ran away from home were murdered in Patna

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: पटना में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कुल 6 टुकड़ों में मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे.  पुलिस का अनुमान है कि यह ऑनर किलिंग है.

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कुल 6 टुकड़ों में मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे.  पुलिस का अनुमान है कि यह ऑनर किलिंग है. पुलिस के अनुसार रात में हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई है.

6 सितंबर को घर से भागे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार लड़के का नाम सुबोध कुमार (19) है और वो श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था. जबकि लड़की का नाम लवली कुमारी (16) है और वह छातीपुर गांव की रहने वाली थी. दोनों का गांव धनरूआ थाना इलाके में पड़ता है. दोनों के शव शुक्रवार को पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास से बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों 6 सितंबर को घर से भागे थे. लड़की के परिवार ने 7 सितंबर को थाने में उसके अपहरण की शिकायत की थी, जिसमें प्रेमी को भी आरोपी बनाया गया था.

पटना में किराए के मकान में रह रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को घर से भागने के बाद लड़का और लड़की पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के घर में रह रहे थे. उसके बाद परिवार ने 7 सितंबर को केस दर्ज कराया था और इसके बाद से परिवार के लोग दोनों को ढूंढ रहे थे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को परिवार को रामकृष्ण नगर में दोनों के किराए के घर के एड्रेस की जानकारी मिली थी. रात में ही दोनों की हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया.

ऑनर किलिंग का अनुमान

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला अफेयर का है. शुक्रवार सुबह फोन कर ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचने पर ट्रैक के पास लड़के और लड़की के शव मिले. देखा गया कि दोनों की बॉडी कई टुकड़ों में बंटी हुई थी. शरीर पर हमले के भी निशान पाए गए हैं.

जांच में जुटी एफएसएल टीम

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को यहां ट्रैक पर लाकर रख दिया गया होगा. मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. ट्रेन की चपेट में आने से बॉडी टुकड़ों में बंट गई है. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें: PM Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर इस दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, यहां देखें रूट चार्ट

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन