बिहार में आशिक के लिए पति की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, 4 बच्चों की मां पूजा गिरफ्तार, प्रेमी फरार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Jun 2025 8:00 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. चार बच्चों की मां पूजा कुमारी ने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति को स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी प्रेमी फरार है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी. चार बच्चों की मां पूजा कुमारी ने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू उर्फ मुकेश को स्कॉर्पियो से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. मामला गोह प्रखंड के बंदेया थाना अंतर्गत झिकटिया गांव का है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

22 जून को नहर के पास मिला था शव

पुलिस को 22 जून को झिकटिया गांव के पास एक नहर के किनारे एक युवक का शव मिला था. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव निवासी बिक्कू कुमार उर्फ मुकेश के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की.

पूछताछ में पत्नी ने उगले राज

जांच की कड़ी आगे बढ़ते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. पूजा ने बताया कि वह रफीगंज थाना क्षेत्र के कर्मा मसूद गांव निवासी कमलेश यादव से प्रेम करती थी. पति बिक्कू उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिससे परेशान होकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

इलाज के बहाने प्रेमी के पास ले गई पति को

थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि पूजा ने बीमारी का बहाना कर पति को गया जिले के डोभी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने को कहा. वहां पहले से उसका प्रेमी कमलेश मौजूद था. इसके बाद तीनों स्कॉर्पियो से रफीगंज के चंदौती गांव पहुंचे, जहां पूजा ने एक निजी क्लिनिक में दिखाने का नाटक किया.

सुनसान इलाके में ले जाकर रची खौफनाक साजिश

क्लिनिक से निकलने के बाद तीनों लोग सिहुली होते हुए झिकटिया गांव के पास एक सुनसान नहर के इलाके में पहुंचे. वहां कमलेश ने टायर देखने के बहाने बिक्कू को गाड़ी से नीचे उतारा और फिर स्कॉर्पियो से कुचल डाला. हत्या के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि बिक्कू की मौत हो गई है, स्कॉर्पियो को कई बार आगे-पीछे कर उसके ऊपर चढ़ाया गया.

हत्या के बाद पत्नी ने रोने का किया नाटक

हत्या के बाद पूजा ने मासूम बनते हुए रोने और शोक जताने का नाटक किया, लेकिन पुलिस की गहन छानबीन में उसका झूठ पकड़ा गया. गुरुवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, मुख्य आरोपी कमलेश यादव फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

चार बच्चों की मां, एक खौफनाक साजिश की साजेदार

पूजा के इस कदम ने उसके चार मासूम बच्चों को भी अनाथ कर दिया है. तीन बेटियां और एक बेटा अब उस मां की गिरफ्तारी के बाद असमंजस और पीड़ा के दौर से गुजर रहे हैं. यह वारदात न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती देती है बल्कि सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि कमलेश यादव को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट के कठघरे में खड़ा किया जा सके.

Also Read: कोई 23 की उम्र में बना अफसर, कोई फैसलों से मचाता है हलचल! जानिए बिहार कैडर के 8 दबंग IAS के बारे में…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन