Bihar Crime: पटना के फतुहा में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 May 2025 9:46 AM
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का बोलबाला लगातार देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने दो युवकों पर दनादन गोलियां चलाई. एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा घायल है. पूरी घटना को लेकर जांच-पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है.
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का तांडव देखने के लिए लगातार मिल रहा है. एक के बाद एक पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे में बड़ी वारदात को राजधानी पटना में अंजाम दिया गया. घटना फतुहा थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने दो युवकों पर दनादन फायरिंग की. इतना ही नहीं, फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने दोनों युवक की बाइक, मोबाइल, सोने का लॉकेट और ब्रेसलेट भी लूट लिए. इसके बाद मौके से भाग निकले. पूरी घटना शुक्रवार को घटित हुई.
एक युवक की मौत, एक घायल
जिसके बाद शनिवार की सुबह दोनों युवक बेहोशी की हालत में अलंग के किनारे पड़े हुए मिल. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल है. शनिवार की सुबह आस-पास के युवक अलंग पर दौड़ने गए थे तो घायल रवि ने युवकों को आवाज लगाई. इधर, पूरी घटना की जानकारी फतुहा पुलिस को दी गई.
दोनों युवकों की हुई पहचान
बता दें कि, यह घटना बिहटा दनियावां सारमेरा एसएच – 78 पर बने एक पेट्रोल पंप और डिबर पर स्कूल से उत्तर बांकीपुर से मुड़ेरा गांव जाने वाली अलंग पर हुई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय हरि ओम कुमार के रूप में हुई है, जो संपतचक प्रखंड के परसा बाजार थाना क्षेत्र के धमौल गांव के निवासी हैं. जबकि घायल युवक 28 वर्षीय रवि कुमार बगल गांव कुरा नवादा गांव का है. दोनों कार्निश बनाने और कैमरा चलाने का कार्य करता था. गोली लगने से हरि ओम की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, अपराधियों ने उसकी कनपटी पर दो गोली मारी थी.
पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल
रवि कुमार को सीने के बगल से गोली लगी है, जिसके बाद वह घायल है. बांकीपुर गांव और आस-पास के इलाके में खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. घायल रवि को आनन-फानन में फतुहा अस्पताल भेजा गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया.
Also Read: बिहार में ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बची कोसी एक्सप्रेस, एसी कोच में भरा धुआं तो चेन खींचकर उतरे यात्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










