ePaper

Bihar Crime: छपरा में व्यवसायी का मर्डर, पहले घर से बाहर बुलाया और फिर मार दी गोली

Updated at : 21 Jul 2025 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

Bihar Crime Businessman murdered in Chapra

Bihar Crime: छपरा के एकमा में एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रोशन सिंह (27) के रूप में की गई है. घटना रविवार (20 जुलाई) की रात करीब 09:30 बजे एकमा थाना इलाके के हंसराजपुर गांव की है.

विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा के एकमा में एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रोशन सिंह (27) के रूप में की गई है. घटना रविवार (20 जुलाई) की रात करीब 09:30 बजे एकमा थाना इलाके के हंसराजपुर गांव की है.

घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

जानकारी मिली है कि रात में रोशन दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे. तभी किसी ने उनको फोन करके घर के बाहर बुलाया. इसके बाद वह जैसे ही घर से बाहर गए तो उन्हें गोली मार दी गई. बदमाशों ने रोशन सिंह को दो गोली मारी है. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए, लेकिन बदमाश तब कर वहां से फरार हो चुके थे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इसके बाद घायल रोशन को लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया. लेकिन उससे पहले घायल की मौत हो गई. घाटना की जानकारी मिलते ही एकमा के थाना प्रभारी उदय कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटना की छानबीन में शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामले की जांच जारी

बता दें कि इस पूरे मामले में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद में इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू होगा स्काईवॉक, यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में होगी आसानी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन