ePaper

पटना में कुत्ते के भौंकने पर चचेरे भाई को मारी गोली, आरोपी की भी हालत नाजुक

Updated at : 22 Sep 2025 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
A cousin was shot in Patna after his dog barked

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: फतुहा के मलबीघा गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान धीरज कुमार (30) के रूप में की गई है. घटना रविवार देर रात फतुहा थाना इलाके की है.

विज्ञापन

Bihar Crime: फतुहा के मलबीघा गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान धीरज कुमार (30) के रूप में की गई है. घटना रविवार देर रात फतुहा थाना इलाके की है.

कहासुनी के बाद चली गोली

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त धीरज का कुत्ता पड़ोसी पप्पू कुमार को देखकर भौंकने लगा, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इस दौरान पप्पू ने अपने पास रखे कट्टे से धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गांव वालों ने आरोपी को जमकर पीटा

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और पप्पू की जमकर पिटाई की, जिससे वह भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल परिसर में हंगामा

जबकि, गंभीर रूप से जख्मी पप्पू को प्राथमिक इलाज के बाद पटना भेजा गया. जानकारी मिली है कि जब पप्पू को एंबुलेंस में पटना भेजने की तैयारी की जा रही थी, तब मृतक के स्वजन ने उसे एंबुलेंस में ले जाने से रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया.

तनावपूर्ण बनी स्थिति

मौके पर उपस्थित दीपक कुमार और फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने स्वजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. स्वजन बार-बार एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए घायल पप्पू को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया. जबकि, धीरज का शव स्वजन जबरन अस्पताल से उठाकर अपने गांव ले गए. घायल पप्पू की हालत नाजुक बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: अपराध पर कसेगा शिकंजा, पटना के 19 थाना इलाकों में खुले 30 नए टीओपी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन