Bihar Chunav 2025: 'तेजस्वी और कांग्रेस को बजट की समझ नहीं', पीके बोले- बिहार के पास इतना पैसा नहीं

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Jul 2025 6:22 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025: बेतिया में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव, कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला. माई-बहिन मान योजना को अव्यावहारिक बताते हुए बजट की जानकारी पर सवाल उठाए. उन्होंने पीएम मोदी की घोषणाओं को तुकबंदी करार दिया और संजय जायसवाल पर भी निशाना साधा.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर जुबानी हमला किया. माई बहिन मान योजना की घोषणा को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बजट की कोई समझ नहीं है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि माई- बहिन मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया है. बिहार में अगर नाबालिग लड़कियों को छोड़ दें तो करीब पांच करोड़ महिलाएं हैं. अगर सभी को इस योजना का लाभ दिया जाए तो इसके लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए चाहिए, बिहार के पास इतना बजट नहीं है.

समझदारी पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को तो खैर बजट की समझ है ही नहीं है. अगर कांग्रेस के बड़े अर्थशास्त्री पी चिदंबरम बिहार आकर बता दें कि इतना पैसा कहां से आएगा, तो हम मानेंगे. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह योजना इतनी महत्वपूर्ण है, तो कांग्रेस ने इसे पहले अपने शासन वाले राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश या तेलंगाना में क्यों लागू नहीं किया?

बीजेपी नेता को भी लपेटा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल को उनकी अपनी पार्टी ने खुद आउट कर दिया है और अब वे अपने बड़े भाई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के लिए मददगार की तरह काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “दिलीप जायसवाल पर सिखों का कॉलेज कब्जा करने का आरोप है, हत्या का आरोप है, वो खुद छुपकर बैठ गए हैं. हमारे आरोपों का अभी तक जवाब भी नहीं दिया है. लेकिन क्रिकेट के खेल की तरह ही जब असली बल्लेबाज आउट हो जाता है, तो रनर को भी जाना पड़ता है. वैसे ही बड़े भाई तो गए ही गए हैं, अब ये रनर भी जाएंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या मोतिहारी को समुद्र के पास ले जाएंगे सीए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे मोतिहारी को मुंबई बनाने वाले हैं, यह सिर्फ तुकबंदी है. एम से मोतिहारी और एम से मुंबई. जैसे पी से पटना को पी से पुणे बना देने की बात करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे चीनी मिल शुरू हो गया, वैसे ही यह भी हो जाएगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी के पास समुद्र भी ले आएंगे?

इसे भी पढ़ें: Nishant Kumar: जन्मदिन के दिन निशांत ने बिहार की जनता से कर दी बड़ी मांग, राजनीति में एंट्री पर क्या बोले?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन