नेशनल स्कूल गेम्स बालिका रग्बी में बिहार चैंपियन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 19 बालिका रग्बी में बिहार की टीम विजेता बनी़
पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 19 बालिका रग्बी में बिहार की टीम विजेता बनी़ बुधवार को खेले गये फाइनल मैच में बिहार ने ओडिशा को 15-0 से हराया़ वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम उप विजेता बनी़ फाइनल में महाराष्ट्र ने बिहार को 24-5 से हराया़ विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ज्योति, एसजीफआइ लखनऊ के फील्ड अफसर प्रेमचंद भारती समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










