सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :13 May 2026 11:53 AM
विज्ञापन
Bihar Cabinet Meeting 19 agendas approved

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव मौजूद रहे. इस बैठक में लाखों सरकारी कर्मचारियों को लेकर खास निर्णय लिया गया है. इनके डीए में बढ़ोतरी कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई. इस बैठक में नए मंत्रियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव शामिल हुए. इस बैठक में बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया. वित्त विभाग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के डीए को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार में सबसे कम 19 हजार रुपये मूल वेतन मिलने वाले कर्मचारियों के वेतन में 390 रुपये की बढ़ोतरी होगी. जबकि 2.25 लाख रुपये मूल वेतन पाने वाले अधिकारियों को हर महीने 4500 रुपये बढ़कर मिलेंगे. इतना ही नहीं, पेशनर्स के मासिक पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है.

5 जिलों में ग्रामीण एसपी के पदों को मंजूरी

आज की सम्राट कैबिनेट की बैठक में राज्य के बेहद अपराध और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रमीण एसपी के पदों को मंजूरी दी गई. इसके अलावा उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े जरूरी फैसले लिए गए.

वैशाली में 100 एकड़ जमीन अधिग्रहण की मंजूरी

साथ ही उद्योग विभाग से जुड़े फैसले भी लिए गए हैं. बिहार में लगातार उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए वैशाली जिले में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना होने वाले है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई. साथ ही NIFTEM कैंपस की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को फायदा हो सकेगा. उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा और कौशल मिल सकेगा.

निजी डेयरी परियोजना को भी मंजूरी

इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी डेयरी परियोजना को भी मंजूरी मिली. इसमें हर रोज 84 हजार लीटर दूध प्रसंस्करण, दही, मक्खन और अन्य दुग्ध उत्पादों के उत्पादन की व्यवस्था होगी. परियोजना से करीब 170 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है.

खुलेंगे तीन नए डिग्री कॉलेज

उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत तीन नये डिग्री कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी. इन कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मियों के कुल 132 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई. सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सुविधा मिलेगी. साथ ही शिक्षा विभाग ने जहानाबाद के शिक्षक मो. इरशाद अंसारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए नामित करने का फैसला किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि

परिवहन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई. इसके तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. सरकार ने साल 2030 तक राज्य में 30 प्रतिशत नई गाड़ियों को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य तय किया है. योजना के तहत निजी और व्यावसायिक दोनों प्रकार की गाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य में चार्जिंग स्टेशन डेवलप किए जायेंगे.

Also Read: बिहार में चलेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, जून में मिलेगा 200 ई-बसों का तोहफा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन