Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी-रोजगार समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Dec 2025 8:07 AM

विज्ञापन

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की आज बैठक होने वाली है. इस बैठक में युवाओं के लिये नौकरी-रोजगार और प्रशासनिक सुधार के साथ अन्य एजेंडों पर फैसले लिये जा सकते हैं. ऐसे में आज की बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये जा सकते हैं, जिसकी वजह से हर किसी की निगाहें इस पर टिकी हुई है. यह बैठक आज मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में लगभग साढ़े 11 बजे होगी. मालूम हो, नई सरकार के गठन के बाद आज तीसरी बैठक होने वाली है.

इन मुद्दों पर लिये जा सकते हैं फैसले

आज की होने वाली बैठक में युवाओं के लिये नौकरी और रोजगार से जुड़े जरूरी फैसले लिये जा सकते हैं. नई सरकार की तरफ से 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था. इसे लेकर सरकार कोई बड़ी पहल कर सकती है. इसके साथ ही प्रशासनिक सुधार से जुड़ा जरूरी फैसला भी लिया जा सकता है. ऐसे में आज होने वाली नीतीश कैबिनेट की बैठक बेहद खास मानी जा रही है.

9 दिसंबर को हुई थी बैठक

आज की बैठक में विकास योजनाओं को गति देने को लेकर भी बड़े फैसले लिये जा सकते हैं. इसमें सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले 9 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था.

9 दिसंबर को इन मुद्दों पर भी लगी थी मुहर

साथ ही राज्य में तीन नए विभागों की स्थापना के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली थी. गया जी और मुंगेर को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित किया गया था. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ स्टूडेंट कौशल प्रोग्राम शुरू करने के लिए बिहार सरकार का MoU हुआ था. साथ ही 2025-26 में नगर निकायों के बिजली वितरण कंपनियों (दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए राज्य सरकार ने कुल 400 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मंजूरी भी दी थी.

Also Read: पटना नगर निगम: सभी वार्डों को मिलेंगे नए कचरा वाहन, पंप चालकों को सेवा विस्तार, बैठक में लिए गए कई प्रमुख निर्णय

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन