Bihar Cabinet: बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा नौकरी और रोजगार, नीतीश कैबिनेट में लगी मुहर

सीएम नीतीश की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया कि, अगले पांच सालों में बिहार में एक करोड़ लोगों को नौकरियां और रोजगार दिए जायेंगे. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी.
Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 30 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई. कई विभागों से जुड़े अहम फैसले लिए गए. जिनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला बिहार के युवाओं से जुड़ा लिया गया है. दरअसल, बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में राज्य में एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को स्वीकृति दे दी है. नीतीश कैबिनेट का यह फैसला राज्य में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में बेहद ही खास माना जा रहा है.
सीएम नीतीश ने खुद दी थी जानकारी
बता दें कि, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी. सीएम नीतीश ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि, अगले पांच साल में (2025 से 2030) एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है. इसके लिए निजी विशेषकर औद्योगिक क्षेत्रों में भी नौकरी और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे. इसे लेकर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है.
कौशल विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
ऐसे में आज नीतीश कैबिनेट में इस लक्ष्य को मंजूरी दे दी गई है. सीएम नीतीश कुमार की ओर से यह भी जानकारी दी गई थी कि, सात निश्चय के तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. अगले पांच वर्षों में युवाओं के कौशल विकास के लिए सात निश्चय के तहत चल रहे कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा. आने वाले समय में कौशल विकास को लेकर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.
50 लाख का लक्ष्य पूरा
बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार युवाओं के नौकरी और रोजगार को लेकर अपनी बात रखते नजर आ चुके हैं. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार की ओर से 50 लाख नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था. नीतीश सरकार की ओर से इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद अब एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




