Live Updates

शराब तस्करों के साथ मिलीभगत कर लाखों की अवैध संपत्ति का मालिक बने थाना प्रभारी, पड़ा छापा

Updated:
विज्ञापन

बिहार की ताजा और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के पास 10.93 लाख के जेवर व 2.10 लाख कैश

राज्य में शराब के तस्करों के साथ मिलीभगत कर लाखों की अवैध संपत्ति बनाने के मामले में वैशाली के थानाध्यक्ष संजय कुमार पर नकेल कसी गयी. आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की विशेष टीम ने रविवार को उन पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज करते हुए उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.इस दौरान पटना स्थित आवास से 2.10 लाख कैश, 10.93 लाख के गहने, ‘किया’ कंपनी की कार के अलावा कई स्थानों पर जमीन-जायदाद के कागजात अौर बैंक खातों में लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते ने थामा राजद का दामन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते ऋषि मिश्रा ने राजद का दामन थाम लिया है. तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई.ऋषि मिश्रा पूर्व में विधायक रह चुके हैं.

मुजफ्फरपुर में पुलिस पर पथराव

सकरा थाना क्षेत्र के साहदुल्लापुर गांव निवासी गोनउर राय के शराब के केस में गिरफ्तारी से आक्रोशित लोगों ने सात घंटे तक एनएच 28 स्थित भेरगरहा चौक को जाम कर दिया. टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. जाम समर्थकों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. शाम करीब पांच बजे जाम हटाने गयी पुलिस पर जाम समर्थकों ने पथराव कर दिया. कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी चोटिल हो गये. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की. तब जाकर जाम समर्थक भागने लगे. उसके बाद जाम समाप्त हुआ.

फूल दुकानदार गोलीकांड में तीन हिरासत में

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के चूड़ी मार्केट स्थित मंदिर के पास फूल दुकान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मछुआटोली के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने डंप कॉल डाटा के आधार पर यह कार्रवाई की है.

नालंदा में गिरफ्तार दो लुटेरे को रिमांड पर लेगी पत्रकार नगर की पुलिस

नालंदा के सोहसराय थाने की पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व डकैती की साजिश रचने के दौरान गिरफ्तार दो लुटेरों को पटना की पत्रकारनगर थाने की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

यूक्रेन में फंसी दानापुर की रक्षा

दानापुर के डिफेंस कॉलोनी से यूक्रेन पढ़ाई करने गई छात्रा युद्ध के चलते वहां पर फंस गयी. सुरक्षित स्थान में रुक कर परिजनों को जानकारी दे रही है. डिफेंस कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक जय किशोर सिंह की 20 वर्षीय पुत्री रक्षा कुमारी यूक्रेन में फंसी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola