Bihar Bhumi: विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, कैथी लिपि एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान, सभी उलझने होंगी दूर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jan 2026 7:30 PM
विजय सिन्हा की फाइल फोटो (सोर्स-X)
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े पुराने कैथी लिपि के डॉक्युमेंट्स अब रैयतों के लिए बड़ी समस्या नहीं रहेंगे. सरकार कैथी लिपि एक्सपर्ट्स का पैनल बनाएगी. जिससे दाखिल-खारिज और सर्वे जैसे काम आसान और पारदर्शी होंगे.
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों में वर्षों से चली आ रही एक बड़ी परेशानी को दूर करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में कैथी लिपि में लिखे पुराने जमीन के दस्तावेज अब रैयतों के लिए परेशानी का कारण नहीं बनेंगे.
डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे रैयत हैं, जिनके खतियान, रसीद और बंदोबस्ती से जुड़े कागजात कैथी लिपि में लिखे हैं. समय के साथ इस लिपि को पढ़ने और समझने वाले लोगों की संख्या बहुत कम हो गई है. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है.
कैथी लिपि एक्सपर्ट्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
दाखिल-खारिज, भूमि सर्वेक्षण, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्यों में लोगों को दिक्कत होती है. कई बार सिर्फ दस्तावेज पढ़े न जा पाने के कारण काम महीनों तक अटक जाता है. इससे विवाद भी बढ़ते हैं और लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं.
इसी समस्या के समाधान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब कैथी लिपि के एक्सपर्ट्स का एक पैनल तैयार कर रहा है. इन विशेषज्ञों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उसके बाद वे पुराने डॉक्युमेंट्स का सही और प्रमाणिक ट्रांसलेट कर सकेंगे.
रैयतों को क्या होगा फायदा?
सरकार का साफ कहना है कि यह सेवा आम लोगों को कम रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी. इससे रैयतों पर किसी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि अनुवाद प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद हो.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज डिजिटल रिकॉर्ड और मॉडर्न सर्वे सिस्टम का दौर है. ऐसे में पुराने दस्तावेजों का सही अनुवाद बहुत जरूरी है. अनुवाद नहीं होने से कई मामलों में देरी, विवाद और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं.
उन्होंने कहा कि कैथी लिपि विशेषज्ञों की व्यवस्था से भूमि सर्वेक्षण और अन्य राजस्व से जुड़े काम आसान होंगे. काम तय समय पर पूरे हो सकेंगे. इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा.
सरकार का दावा है कि इस पहल से जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी. रैयतों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे. साथ ही भूमि व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत होगी. डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार रैयतों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है. भूमि सुधार की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










