Bihar Bhumi: जमीन खरीदने के लिये जमाबंदी रसीद ही काफी, अन्य दस्तावेज की नहीं पड़ेगी जरूरत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 1:43 PM

विज्ञापन

जमीन खरीदने के लिये जमाबंदी रसीद ही काफी (एआई जेनरेटेड इमेज)

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदने के लिये सिर्फ जमाबंदी की रसीद ही खाफी होगी. इसके लिये अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया. जिसमें जमीन खरीदने से पहले किन बातों का ख्याल रखना होगा, इसे लेकर जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार अधिकारियों को निशाने पर लिये हुए हैं. जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो, इसके लिये कई पहल किये जा रहे हैं. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया. इसमें जमीन खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, इसे लेकर जानकारी दी गई.

जमीन खरीदने के लिये जमाबंदी की रसीद काफी

विभाग की माने तो, बिहार में जमीन खरीदने के लिये अब सिर्फ जमाबंदी की रसीद ही काफी होगी. इसके अलावा अन्य दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही जमीन खरीदने से पहले जिन सवालों के जवाब होने जरूरी हैं, वे इस प्रकार है-

  • क्या जमीन विक्रेता की जमाबंदी ऑनलाइन है?
  • जमाबंदी देखने के लिए www.biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जायें और जमाबन्दी देखें पर click करें.
  • क्या उस ऑनलाइन जमाबंदी में आपके तरफ से खरीदा जा रहा खेसरा (प्लॉट) का नंबर और सभी रकबा (एरिया) दर्ज है?
  • क्या विक्रेता के खुद अपने नाम से ही ऑनलाइन जमाबंदी है?
  • अगर नहीं तो, क्या विक्रेता के पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है?

पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे तमाम आवेदन

मालूम हो, पटना जिले में चल रहे राजस्व महाभियान को और पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने और बंटवारा-नामांतरण से जुड़े सभी जमा आवेदन अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. आवेदन अपलोड होते ही अगर कागजात में कोई कमी पाई गई, तो इसकी सूचना सीधे संबंधित आवेदक को दी जाएगी, ताकि समय रहते जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें.

31 दिसंबर तक का लक्ष्य तय

दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने करीब 1.20 लाख आवेदनों की स्कैनिंग 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरी करने का लक्ष्य तय किया है. इसको लेकर सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग कर तय समय सीमा में स्कैनिंग और अपलोडिंग का काम पूरा करें. माना जा रहा है कि इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आ जाएगी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 25 और 26 दिसंबर को मौसम विभाग का अलर्ट, गलन वाली ठंड करेगी टॉर्चर, तेजी से गिरेगा पारा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन