पटना में 500 पुलिस अधिकारियों पर होगी FIR, केस हैंडओवर नहीं करने वालों पर SSP की बड़ी कार्रवाई

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2025 8:18 AM

विज्ञापन

SSP अवकाश कुमार की तस्वीर

Patna News: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को पूरे जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. जिसमें बात सामने आई कि लगभग 500 पुलिस अधिकारी तबादले के बाद केस हैंडओवर किए बिना चले गए हैं. ऐसे IO पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे. मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. एसएसपी ने पाया कि कई मामले लंबित हैं, जिनके आईओ (Investigation Officer) का ट्रांसफर हो गया है. लेकिन, संबंधित केस को थाने में किसी को हैंडओवर नहीं किया गया है. इसके लिए एसएसपी ने लिस्ट बनाकर 500 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

थानेदार लेंगे मालखाना का प्रभार

इसके अलावा, मीटिंग में यह भी सामने आया कि कई थाने में मालखाना के चार्ज में वही अफसर हैं, जिनका तबादला हो गया है. अधिकारी देना भी चाहता है तो कोई अधिकारी चार्ज लेना नहीं चाहता. जिससे मालखाना का रख रखाव या उसमें जब्ती या निकासी का मेंटेनेंस ठीक ढंग से नहीं हो पाता है. इसके लिए एसएसपी ने आदेश दिया है कि थानेदार खुद मालखाना का प्रभार लें या थाने के किसी पुलिस अधिकारी को मालखाना का प्रभार लेने को कहें.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

दिसंबर के मुकाबले जनवरी में अपराध कम

इस क्राइम मीटिंग में यह भी बात सामने आई कि पटना जिले में 80 कुर्की के मामले लंबित पड़े हैं. कोर्ट ने कुर्की का वारंट भी जारी कर दिया है. 7 दिनों में इस वारंट की तामील करने का आदेश संबंधित थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसएसपी ने समीक्षा में पाया कि दिसंबर के मुकाबले जनवरी में अपराध में कमी आई है. इसमें हत्या, चोरी, बाइक चोरी या अन्य अपराध में कमी आई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन