ePaper

बसियौरा मेला आरंभ, अष्टमी पूजन आज

Updated at : 22 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
बसियौरा मेला आरंभ, अष्टमी पूजन आज

अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में चैत कृष्ण पक्ष में लगने वाले तीन दिनों के बसियौरा मेला में शुक्रवार को भक्तों की भीड़ सप्तमी के पूजन के लिए मंदिर में जुटी.

विज्ञापन

पटना सिटी. अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में चैत कृष्ण पक्ष में लगने वाले तीन दिनों के बसियौरा मेला में शुक्रवार को भक्तों की भीड़ सप्तमी के पूजन के लिए मंदिर में जुटी. मंदिर के सेवायत बंगाली माली, व्यवस्थापक पंकज पुजारी, छोटू पुजारी व सुनील पुजारी ने बताया कि मंदिर में बसियौरा मेला में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. माली समाज की ओर से रात्रि जागरण व भजन का आयोजन हुआ. जिसमें संयोजक अभिषेक कुमार फंटूस, कोमल कुमारी, मनोज मालाकार, मुकेश राजवीर, संजीत कुमार, अरविंद कुमार, सुनील सिंह, पिंकू राय, रवि, मनीष, दीपक, जीतेंद्र, धीरज, उदय, सुधीर समेत अन्य की उपस्थिति में जागरण हुआ. संयोजक अभिषेक ने बताया कि कलाकारों में रात्रि जागरण में गायक इंदु सोनाली, विनय सिंह, अजय स्टार, अदिया शक्ति, एकता मालन,धीरज सिंह, बासुकीनाथ, किशन सांवरे व राजीव सरताज समेत अन्य कलाकारों ने अपनी गायकी और आर्यन महाकाल की ओर से झांकी मंडली अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया. भगवती का अलौकिक श्रृंगार के साथ शनिवार को तड़के अष्टमी पूजन होगा. मंदिर में भगवती का फूलों से अलौकिक शृंगार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन