पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, दो गिरफ्तार

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 12:30 AM

विज्ञापन

चौक थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप से 481 लीटर प्रतिबंधित कप सिरफ बरामद किया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. चौक थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप से 481 लीटर प्रतिबंधित कप सिरफ बरामद किया है. इस मामलें में दो को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि झाउगंज चिमनी घाट के पास टाटा मैजिक गाड़ी पर अवैध कफ सिरप होने की सूचना मिली. गश्ती पर तैनात दारोगा धर्मेद्र कुमार को वहां भेजा गया, तो 481 लीटर बरामद कफ सिरप बरामद किया गया. वहीं दो को गिरफ्तार किया गया.डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गौरीचक थाना के रंजन कुमार और शंकर कुमार है. इन दोनों से पूछताद की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि जब्त कफ सिरफ कहां ले जाना था. इसे किसे देना था और किसने लोड किया था. गिरफ्तार से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है. वाहन भी जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन