गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए स्कूलों में तैयार की जा रही बैंड टीम

Published by : AMBER MD Updated At : 05 Nov 2025 7:01 PM

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बैंड टीम की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बैंड टीम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अलग-अलग टीम बनाकर बैंड टीम को ट्रेनिंग दी जा रही है. प्रत्येक स्कूल की टीम में 20 छात्र और 20 छात्राओं की अलग-अलग टीम बनायी जा रही है. इन टीमों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता करायी जायेगी. प्रतियोगिता में जिस टीम का बेहतर प्रदर्शन होगा उनको अगले वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाले परेड में शामिल किया जायेगा. चयनित टीम को गणतंत्र दिवस पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकी में शामिल किया जायेगा.

धनेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हुई थीं शामिल

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ता बिहार, बढ़ता बिहार, सपने सच करता बिहार थीम पर गांधी मैदान झांकी निकाली गयी थी. इसमें धनेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर की छात्राओं ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी थी. बैंड टीम में 20 छात्राएं शामिल हुई थीं. इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा बैंड की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. इस बार गणतंत्र दिवस पर एक से अधिक बैंड टीम को शामिल किया जायेगा.

राष्ट्रीय स्तर पर के प्रतियोगिता में भी टीम होगी शामिल

पहले जिले के कुछ माध्यमिक स्कूलों में बैंड टीम तैयार करने की योजना बनी थी. स्वतंत्रता दिवस पर मिली सराहना के बाद शिक्षा विभाग में अब प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों में बैंड टीम तैयार करने का निर्णय लिया है. इसके लिए वाद्य यंत्रों की खरादारी विद्यालय स्तर पर की जायेगी. वाद्य यंत्र की खरीदारी पर होने वाले खर्च की राशि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूलों को आवंटित किया जायेगा. चयनित बैंड टीम को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन