ePaper

Baba Bageshwar: 'ऐसे बागेश्वर बाबा को हम नहीं जानते…', RJD विधायक ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर दिया विवादित बयान

Updated at : 11 Mar 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Baba Bageshwar: 'ऐसे बागेश्वर बाबा को हम नहीं जानते…', RJD विधायक ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर दिया विवादित बयान

पंडित धीरेंद्र शास्त्री और राजद विधायक भाई वीरेंद्र

Baba Bageshwar: राजद नेता ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कहा कि बोलने वाले बोलते रहते हैं, लेकिन उससे भाईचारा का नुकसान होता है. ऐसी बातों को बोलने से नुकसान होता है, सौहार्द बिगड़ता है.

विज्ञापन

Baba Bageshwar: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का ऐलान किया था. उनके इसी बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है. लालू यादव की पार्टी राजद के नेता ने कहा है कि यह बिहार की धरती आबा-बाबा को नहीं समझती है.

क्या बोले थे धीरेन्द्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री गोपालगंज के रामनगर में पांच दिवसीय हनुमंत कथा के अंतिम दिन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर कहा था कि सभी जात-पात से ऊपर होकर एक हो जाएं तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इसकी आवाज सबसे पहले बिहार से ही उठेगी.

राजद विधायक भड़के

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “ऐसे बागेश्वर बाबा को हम नहीं जानते. यह हिंदुस्तान है और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है. उनको इतिहास में जाना चाहिए. इस देश की आजादी की लड़ाई लड़े थे. ये जो आबा-बाबा हैं और वे जिस पार्टी के प्रचारक हैं, ये लोग अंग्रेजों के दलाल थे. भगत सिंह जैसे लोगों को इन्हीं लोगों की रिपोर्ट पर फांसी हुई थी. यह हिंदुस्तान है और खासकर यह बिहार है. बिहार की धरती इन सब लोगों को बर्दाश्त नहीं करती है. आबा-बाबा को नहीं समझती है.”

इसे भी देखें : Video: तनिष्क शोरूम लूट कांड का वीडियो तेजस्वी यादव ने किया शेयर, CCTV फुटेज में बेबस दिखे लोग

जदयू नेता ने भी उठाये सवाल

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने कहा, “मैं तो यही कहूंगा कि इस देश के लोगों को ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे भाईचारा को नुकसान हो. हमने मिलकर राज्य और देश को चलाने का काम किया है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने 20 साल के अंदर विकास के साथ-साथ सौहार्द और भाईचारे का भी काम किया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन