पटना में ऑटो लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, सुनसान जगह पर हथियार के बाल पर यात्रियों से करते थे लूटपाट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Apr 2025 8:24 AM

विज्ञापन

auto lifter gang

Patna News: पटना में रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है. सोमवार देर रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली पिस्टल, चाकू, लूटे गए रुपये और दो ऑटो बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Patna News: दानापुर रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पटना पुलिस ने इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो में सवार होकर सुनसान जगह पर यात्रियों को लूटते थे. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से नकली पिस्टल, चाकू, लूटे गए रुपए और दो ऑटो रिक्शा भी बरामद किए हैं.

नकली पिस्टल दिखाकर यात्रियों से करते थे लूटपाट

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे मोहम्मद रिजवान नामक यात्री दानापुर स्टेशन से ऑटो पकड़ कर घर जा रहे थे. रास्ते में डीआरएम ऑफिस के पास ऑटो में सवार बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर उनका मोबाइल और नकद पैसे लूट लिए. इस वारदात के तुरंत बाद रिजवान ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने छापेमारी कर 8 को उठाया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो और बदमाशों की पहचान कर ली. छापेमारी कर गिरोह के सरगना विकास कुमार और शिवम कुमार समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अन्य सदस्यों में विक्की कुमार (मनेर), सोनू राम, छोटू कुमार (फुलवारी), तीजू कुमार (खगौल), शुभम कुमार सिंह और सागर कुमार (न्यू सबजपुरा) शामिल हैं.

तीन बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

तीन बदमाशों शिवम, तीजू और विकास का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. इनके खिलाफ फुलवारीशरीफ, नयागांव (सारण) और रूपसपुर थाने में लूट और अन्य संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, शिवम और विकास इस गिरोह के मास्टरमाइंड हैं, जो यात्रियों को निशाना बनाकर ऑटो में बिठाकर लूट की योजना बनाते थे. पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है.

Also Read: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की सियासी एंट्री, ‘हिंद सेना पार्टी’ के साथ बदलेंगे बिहार की तस्वीर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन