ePaper

बीपीएससी के सहायक अभियंता की परीक्षा 17 से 19 तक, 49 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated at : 09 Jul 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी के सहायक अभियंता की परीक्षा 17 से 19 तक, 49 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बीपीएससी सहायक अभियंता की प्रारंभिक परीक्षा 17 से 19 जुलाई तक आयोजित की जायेगी. इसके लिए 49 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसके माध्यम से 1040 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. इसके लिए 14 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. अभ्यर्थी को निर्धारित समय सुबह नौ बजे तक निश्चित रूप से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा. निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व पहुंचने का निर्देश दिया गया है. उम्मीदवार अपना प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in अथवा www.onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. सभी अभ्यर्थी इ-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन