Bihar NDA: मौलाना के 'मुसलमान लंदन का भी मेयर बन सकता है' वाले बयान पर मचा बवाल, हुसैन बोले- हिंदुस्तान को बदनाम किया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Nov 2025 3:27 PM
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी
Bihar NDA: अरशद मदनी ने कहा कि दुनिया सोचती है कि मुसलमान लाचार, खत्म और बांझ हो गए हैं. भारत में मुसलमान आगे नहीं बढ़ते हैं क्योंकि सरकार उन्हें बढ़ने का मौका नहीं देती है. उनके इस बयान पर बिहार NDA के नेताओं ने पलटवार किया है.
Bihar NDA: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी के बयान से बवाल मचा हुआ है. उन्होंने कहा था कि दुनिया के कई प्रमुख शहरों में मुस्लिम समुदाय के लोग मेयर जैसे अहम पदों तक पहुंच रहे हैं. लंदन जैसे बड़े शहर में भी कोई मुसलमान मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में मुस्लिम व्यक्तियों को विश्वविद्यालयों में कुलपति बनने का अवसर लगभग नहीं मिलता. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मुसलमान आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो उसे आजम खान की तरह सजा झेलनी पड़ती है. मदनी के इस बयान पर बिहार NDA के नेताओं ने कहा है कि भारत में मुसलमान राष्ट्रपति बन चुके हैं और मदनी कहते हैं कि यहां के मुसलमान को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता.
हुसैन ने बताया क्या-क्या बन सकता है भारत का मुसलमान
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर कहा, “जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का बयान बहुत गैर-जिम्मेदाराना है. उन्होंने बहुत गलत बात की है. उन्होंने हिंदुस्तान को बदनाम किया है. भारत में मुसलमानों को जितने हक मिले हुए हैं, दुनिया में कहीं नहीं है. यहां का मुसलमान यहां राष्ट्रपति बन सकता है, भारत का मुसलमान यहां चीफ जस्टिस बन सकता है, क्रिकेट हॉकी का कैप्टन बन सकता है, एयर चीफ मार्शल बन सकता है, चीफ जस्टिस बन सकता है, ऊंचा सबसे बड़ा पद भारत के मुसलमानों को राष्ट्रपति के तौर पर मिला है. फिर भी अरशद मदनी इस तरह का बयान दे रहे हैं. यह बहुत गैर-जिम्मेदाराना बयान है. अरशद मदनी को माफी मांगनी चाहिए.”
भारत में जम्हूरियत मजबूत और सुरक्षित है- जदयू
शाहनवाज हुसैन की तरह जदयू नेता नीरज कुमार ने भी अरशद मदनी के बयान तीखी प्रतिक्रिया दी. कुमार ने कहा, “मौलाना अरशद मदनी साहब, यह हिंदुस्तान है. यहां की जम्हूरियत बेहद मजबूत और सुरक्षित है. लोकतंत्र और संविधान सबको समान अधिकार देते हैं. देश में हर जाति और धर्म के लोगों को काम करने और आगे बढ़ने की पूरी आजादी है. फिर आप न्यूयॉर्क जा रहे हैं और भारत पर सवाल उठा रहे हैं?”
कौन हैं अरशद मदनी
अरशद मदनी को दुनिया में एक बड़े इस्लामी विद्वान के तौर पर जाना जाता है. वह इस समय दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख हैं और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के आठवें अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने टीचिंग की शुरुआत 1965 में गया के जामिया कसमिया से की, जहां लगभग डेढ़ साल पढ़ाया. इसके बाद 1969 में वह मुरादाबाद के मदरसा शाही पहुंचे और करीब 14 साल तक वहां पढ़ाते रहे. साल 2012 से वह वर्ल्ड मुस्लिम लीग के सदस्य भी हैं.
इसे भी पढ़ें: खड़े थे रेवड़ी की लाइन में मिल गया रसगुल्ला, मतगणना एजेंट दीपक प्रकाश बन गये मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










