Mokama Shootout: 'गलत करने वाले बचेंगे नहीं', अनंत सिंह मामले पर डिप्टी सीएम ने दी सख्त चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jan 2025 3:24 PM
Vijay Sinha Anant Singh
Mokama Shootout: बिहार के डिप्टी सीएम ने मोकामा में हुई फायरिंग की घटना पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन ईमानदारी से अपने काम में लगा है, गलत करने वाला कोई नहीं बचेगा.
Mokama Shootout: बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में बुधवार और शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष बचाव में उतर आया है. इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लगातार कानून का राज स्थापित करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि गलत करने वाले बचेंगे नहीं. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रही है. छोटी-मोटी घटनाओं पर भी सरकार की नजर है. कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहीं. प्रशासन ईमानदारी से लगा हुआ है.
लेसी सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
मोकामा की घटना पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपने समय को याद करना चाहिए. आज तो कानून का राज है. पुलिस अपना काम कर रही है. पहले के राज में क्या होता था, बिहार की जनता सब जानती है. कोई भी हो, सब के लिए कानून सम्मत कार्रवाई होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मोकामा फायरिंग पर कहा, “विपक्ष को अपने जमाने का दिन याद करना चाहिए। वह क्या दौर था? अभी कोई भी कानून अपने हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई होती है. अब अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो वह बचता नहीं है. और अब भी नहीं बचेगा.”
बिहार के पटना में दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में शुक्रवार को फिर से गोलीबारी हुई है. पटना के पंचमहला थाना के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है. मुकेश सिंह द्वारा एक दिन पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मुकेश सिंह नाम के शख्स के घर पर ताला खुलवाने पर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Mokama Shootout: लालू यादव के राज में लोग दिन में निकलने से डरते थे, गिरिराज सिंह ने राजद पर लगाया गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










