ePaper

अनंत सिंह काे मिला 15 दिनाें का पेराेल, आज जेल से छूटेंगे

Updated at : 05 May 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
अनंत सिंह काे मिला 15 दिनाें का पेराेल, आज जेल से छूटेंगे

बाहूबलि पूर्व विधायक अनंत सिंह काे 15 दिनाें का पेराेल मिल गया है.

विज्ञापन

-संवाददाता, पटना बाहूबलि पूर्व विधायक अनंत सिंह काे 15 दिनाें का पेराेल मिल गया है. उन्हें जेल से बाहर हाेने और फिर अंदर जाने के लिए 15 दिनाें का पेराैल मिला है. बिहार सरकार ने उन्हें पेराेल दिया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार काे ही वे बेऊर जेल से छूट जाते, पर बेलर नहीं मिलने की वजह से नहीं निकल पाये. रविवार काे वे जेल से निकल जायेंगे. हार्डिंग राेड स्थित सरकारी आवास में सुबह से ही उनके समर्थकाें की भीड़ जुटने लगी थी. पिछले एक सप्ताह से उन्हें पेराेल मिलने की चर्चा चल रही थी. यह पेराेल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन व जायदाद के बंटवारे के लिए दिया गया है. वहीं इसके अलावा आने-जाने के लिए छह घंटे अलग से दिये गये हैं. 2019 से वे बेऊर जेल में हैं. पांच साल पहले उनके पुश्तैनी मकान से एके-47 समेत कई प्रतिबंधित सामान मिले थे. इसी मामले में बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में बाढ़ थाना में उनपर केस (कांड सं. 389/19) दर्ज है. इस केस में उन्हें 10 साल की सजा हुई है. इसके अलावा 2015 में सचिवालय थाना इलाके में स्थित उनके आवास से प्रतिबंधित जैकेट मिला था. इसकाे लेकर सचिवालय थाना में उनपर केस (कांड सं. 54/15) दर्ज है. इस केस में भी उन्हें 10 साल की सजा हुई है. अनंत सिंह 13 केस में बेल पर हैं. दस साल की सजा के बाद गयी थी विधायकी : 2020 में राजद की टिकट पर वे एमएलए बने थे. जब उन्हें 10 साल की सजा हुई तो उनकी विधायकी चली गयी. इस घटना के बाद मोकामा में उप चुनाव हुआ, जिसमें अनंत की पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीत गयी. अनंत सिंह चार भाइयाें में सबसे छाेटे हैं. उनके तीनाें भाई दिलीप सिंह, बिरैंची सिंह और फाजाे सिंह का निधन हाे चुका है. फाजाे सिंह बाढ़ काेर्ट में वकील थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन