ePaper

जेल से बाहर आ सकेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह? पटना के कोर्ट में जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

Updated at : 30 Jan 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
anant singh| Anant Singh: Anant Singh's bail plea rejected, court asks for case diary

अनंत सिंह की फाइल फोटो

Anant Singh News: बिहार के माेकामा में हुई फायरिंग मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Anant Singh News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर आज गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी. पटना के एमपी एमएलए के विशेष कोर्ट में यह सुनवाई होनी है. अनंत सिंह पिछले दिनों नौरंगा गांव में हुई फायरिंग मामले में आरोपित हैं और कोर्ट में सरेंडर होने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में अभी बंद हैं.

अनंत सिंह की तरफ से जमानत याचिका दायर की गयी थी

आज पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में अनंत सिंह की जमानत याचिता पर सुनवाई होगी. अनंत सिंह के वकील के द्वारा दायर जमानत पत्र पर कोर्ट के द्वारा सुनवाई की जाएगी. बता दें कि अनंत सिंह की ओर से उनके वकील ने पूर्व विधायक को जमानत दिए जाने की गुहार कोर्ट से लगायी है. बताते चलें कि पुलिस की ओर से अनंत सिंह पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

ALSO READ: ‘दारोगा भागो..मामला अब हम देखेंगे’ मोकामा गोलीबारी में अनंत सिंह पर थानेदार ने लगाए ये गंभीर आरोप…

क्या है नौरंगा गांव का फायरिंग मामला

गौरतलब है कि मोकामा के नौरंगा गांव में सोनू-मोनू के घर अनंत सिंह पहुंचे थे. जहां सोनू-मोनू और अनंत सिंह समेत उनके समर्थकों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी थी. ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा गांव थर्रा गया था. विवाद सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम कर चुके एक मुंशी मुकेश से जुड़ा था. जिसपर पैसे गबन करने का आरोप लगाकर उसके घर पर सोनू-मोनू ने ताला जड़ा था. ऐसा आरोप लगा है. वहीं इस ताले को खुलवाने के बाद अनंत सिंह सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे जहां दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी.

अनंत सिंह ने किया था सरेंडर

विवाद गहराने के बाद इस मामले में 4 केस दर्ज हुए थे. अनंत सिंह पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप भी लगा था. इधर, पहले सोनू की गिरफ्तारी की गयी. जिसके बाद अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था. उन्हें 14 दिनों की रिमांड पर बेऊर जेल भेजा गया था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन