पूसा में बनेगा गन्ना का अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च सेंटर :कृष्ण नंदन पासवान

Updated:
विज्ञापन
पूसा में बनेगा गन्ना का अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च सेंटर :कृष्ण नंदन पासवान

पूसा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का गन्ना शोध संस्थान बनाया जाएगा.

विज्ञापन

– ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का हुआ शुभारंभ

संवाददाता,पटना पूसा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का गन्ना शोध संस्थान बनाया जाएगा. इसकी स्थापना को लेकर विभागीय स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है. यह जानकारी मंगलवार को गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने विकास भवन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. इस मौके पर उन्होंने ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का शुभारंभ किया.

इस मौके पर गन्ना उद्योग मंत्री पासवान ने बताया कि इस नए एप के जरिए किसानों को गन्ना की खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेंगी. किसानों को उन्नत खेती के गुर बताए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा उद्देश्य रहेगा कि गन्ना किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज और यंत्र मिलें, ताकि उनकी लागत में कमी आए और उत्पादन में इजाफा हो. ऐसी 15 चीनी मिलों में 8 चीनी मिलें हैं, जो लंबे समय से बंद रहने के कारण खराब हो रही थी। इनकी जमीन बियाडा को सौंप दिया गया है. हमारा मकसद है कि गन्ना किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और आधुनिक यंत्र उपलब्ध कराए जाएं. इससे न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि लागत भी कम होगी.

पासवा ने ने बताया कि यह रिसर्च सेंटर और डिजिटल पहल गन्ना किसानों के लिए एक नई शुरुआत है. आधुनिक तकनीकों और सरकारी सहायता के बल पर बिहार के गन्ना किसान खेती को उन्नत कर पाएंगे. विभागीय सचिव बी.कार्तिकेय धनजी ने कहा कि बिहार सरकार गन्ना उत्पादन और इससे संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है. हमारी प्राथमिकता है कि किसानों, निवेशकों का सुगम और पारदर्शी तरीके से लाइसेंस मिले, जिससे वे राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन