Bihar Rain Alert: बिहार के सभी 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन 12 जिलों में IMD की खास चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Apr 2025 6:50 AM
Bihar Weather Today (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. राज्य के सभी 38 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है.
Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के सभी 38 जिलों में गुरुवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पटना समेत 26 जिलों में येलो अलर्ट वहीं 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने खासकर आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा है. राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. पूर्वा हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. 19 अप्रैल तक यह असर बना रह सकता है.

राजधानी पटना का भी पारा पहुंचा 35 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों में रोहतास, गोपालगंज और बक्सर सबसे गर्म जिले रहे. तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. राजधानी पटना में भी पारा 35 डिग्री पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद राज्य में तेज गर्मी लौट सकती है और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.
बिहार में बिजली गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं. सिर्फ इस साल अब तक वज्रपात की वजह से 61 लोगों की मौत हो चुकी है. 2022-23 में यह आंकड़ा 400 तक पहुंच गया था.
मानसून सामान्य रहने की संभावना है
इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है, जो किसानों के लिए राहत की खबर हो सकती है. मानसून की संभावित औसत वर्षा 992.2 मिमी के 90% से 104% के बीच रहने का अनुमान है. इससे खरीफ फसलों की बेहतर योजना बनाई जा सकती है.
Also Read: CM नीतीश को पसंद है पटना के इस रेस्टोरेंट का डोसा, कई बड़े नेता भी चख चुके हैं यहां का स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










