ePaper

कृषि विभाग में नियमित व संविदा के खाली पदों पर होगी नियुक्ति

Updated at : 08 Jun 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि विभाग में नियमित व संविदा के खाली पदों पर होगी नियुक्ति

कृषि विभाग में नियमित और संविदा के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली होगी. कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने 15 जून तक सभी रिक्तियों को उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने 15 जून तक रिक्तियों की सूची मांगी संवाददाता, पटना कृषि विभाग में नियमित और संविदा के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली होगी. कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने 15 जून तक सभी रिक्तियों को उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. कृषि भवन में शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. कृषि मंत्री ने कहा कि 20 जून के बाद आवेदक किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण लॉटरी के माध्यम से होगा. कृषि यंत्रों के लिए किसानों से अभी तक 75 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 45 हजार आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है. मंत्री ने बताया कि एक लाख 45 हजार मिट्टी जांच नमूने प्रयोगशाला में प्राप्त हुए. इनमें 43 हजार से अधिक नमूने की जांच की जा चुकी है. अन्य नमूनों की जांच प्रगति पर है. उन्होंने 13 जून को सभी स्तर की मिट्टी जांच प्रयोगशाला के प्रभारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. किसानों के खाते में भेजे गये 22353 करोड़ : कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 80.60 लाख किसानों को उनके खाते में प्रत्येक वर्ष 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में भेजे जा रहे हैं. बताया कि वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक किसानों के खाते में 22353 करोड़ रुपये भेजे गये. मंत्री ने बिहार राज्य बीज निगम एवं मार्केटिंग बोर्ड के कार्याें की भी समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने कहा कि खरीफ मौसम में 76272.52 क्विंटल धान के बीज का वितरण किया जाना है. इसमें अब तक 10901.29 क्विंटल धान के बीज का वितरण किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन