BJP ऑफिस में 70 मिनट की बैठक खत्म, डिप्टी CM विजय सिन्हा के घर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
pm modi patna roadshwo
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 50वें बिहार दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और 6 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया. गर्मी और भीड़ के बीच पीएम का ज़ोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद उन्होंने बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक शुरू की, जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन हो रहा है.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा गुरुवार को बेहद ऊर्जा और रणनीतिक संवाद से भरपूर नजर आया. पटना एयरपोर्ट पर आगमन के तुरंत बाद पीएम मोदी ने जहां नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, वहीं बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास कर राज्य को हवाई संपर्क के नए अध्याय की सौगात दी. इसके बाद पीएम मोदी ने पटना में भव्य रोड शो किया फिर बीजेपी दफ्तर में करीब 70 मिनट तक बैठक की. अब पीएम मोदी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर के लिए निकले हैं.
बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे की शादी 2 जून को है. 28 मई दिन बुधवार को फलदान एवं तिलक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जिसके बाद आज पीएम मोदी उनके बेटे को आशीर्वाद देने उनके घर पहुंचे हैं. विजय सिन्हा के बेटे गोविंद भारद्वाज की शादी 2 जून को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउन्ड में सम्पन्न होगी.
72 मिनट तक चला 6 किलोमीटर लंबा रोड शो
इसके बाद पीएम मोदी ने राजधानी की सड़कों पर 6 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जो 72 मिनट तक चला. इस दौरान राजधानी की सड़कों पर मोदी-मोदी के नारों की गूंज रही. चिलचिलाती गर्मी में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. 35 डिग्री तापमान में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों के किनारे प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए. रोड शो के लिए 32 स्वागत मंच बनाए गए थे, जिन पर लोक कलाकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में अभिवादन किया.
प्रधानमंत्री का काफिला आरण्य भवन से शुरू होकर डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी दफ्तर, वीरचंद पटेल पथ तक पहुंचा. सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रही. लगभग 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री
रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बंद कमरे में अहम बैठक शुरू की. इस बैठक में बिहार के सभी सांसद, विधायक, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और चुनावी रणनीतिकार शामिल हैं. बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति को अंतिम रूप देना है.
पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती का ले रहे फीडबैक
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, गठबंधन की सीट शेयरिंग और आगामी महीनों में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. इसके अलावा पीएम ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच अधिक संवाद स्थापित करने और विकास कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने को भी कहा.
विक्रमगंज से करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
शुक्रवार को पीएम मोदी रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार में बीजेपी की नई सियासी ऊर्जा और पीएम मोदी के बढ़ते फोकस के संकेत इस दौरे से स्पष्ट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










