CM नीतीश के बाद यह शख्स संभालेगा जदयू का कमान, विधायक ने किया बड़ा दावा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 6:57 PM
विधायक गोपाल मंडल
CM Nitish Kumar: गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि उनके परिवार से कोई राजनीति में आए. लेकिन, पार्टी के लोग सोचते हैं कि अगर निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे तो नीतीश कुमार के जाने के बाद पार्टी का क्या होगा. इसलिए, निशांत कुमार को जदयू की कमान संभालने के लिए राजनीति में आना चाहिए.
CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा इन दिनों तेज है. दावा किया जा रहा है कि इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में निशांत कुमार जदयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं. हालांकि, खुद निशांत कुमार इस सवालों को अब तक टालते रहे हैं, लेकिन पार्टी के कई नेता खुलकर उनके राजनीति में आने और जदयू की कमान संभालने की बात कह रहे हैं.
जदयू एमएलए ने बताई वजह
जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को मीडिया एजेंसी आईएएनएस से कहा, “निशांत कुमार पढ़े-लिखे और काबिल आदमी हैं. उनका राजनीति में आना जरूरी है. नीतीश कुमार के बाद वही कमान संभालेंगे.” गोपाल मंडल ने कहा कि जब नीतीश कुमार नहीं होंगे तो पार्टी को संभालने के लिए निशांत कुमार की जरूरत होगी. पार्टी में एक से बढ़कर एक नेता हैं, लेकिन नीतीश कुमार नहीं होंगे तो कोई किसी की बात नहीं मानेगा. पार्टी की कमान निशांत के हाथों में होगी तो सभी उनकी बात मानेंगे और सम्मान देंगे.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम
निशांत ने सीट बढ़ाने की अपील की थी
निशांत कुमार खुद बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी राजनीति एंट्री से जुड़े सवालों से बचते दिखे थे. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के लिए काम किया है और वह आगे भी काम करना चाहते हैं. पिछली बार जनता ने 43 सीटें दी थीं, तब भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा. उन्होंने लोगों से इस बार सीट बढ़ाने की अपील की.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










