ePaper

सर्वे कार्य में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 12 Apr 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वे कार्य में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई

सर्वे कार्य में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की है. उन्होंने अधिकारियों से सर्वे शिविरों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. राज्य के सभी जिलों के सभी 38 बंदोबस्त पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह ने कई निर्देश दिये. बैठक में राज्य में प्रथम चरण अंतर्गत 20 जिलों के 89 अंचलों के 5657 गांवों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गयी. सभी जिम्मेवार अधिकारियों को निदेशित किया गया कि प्रथम चरण के सभी राजस्व ग्रामों का विशेष सर्वेक्षण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाय. इस दौरान मंत्री, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने प्रत्येक जिले के बंदोबस्त पदाधिकारियों के हर स्तर पर किये गये कार्यों की समीक्षा की. सभी से कार्य पूर्ण करने के लिए उनकी सहमति से टारगेट फिक्स किया गया. इस दौरान मंत्री श्री सरावगी ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से विशेष सर्वेक्षण शिविरों के कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित कर रैयतों को हो रही परेशानियों को दूर करें. उन्होंने कहा कि इस कार्य की मॉनिटरिंग मुख्यालय में अधिकारियों की टीम कर रही है और फील्ड में आनेवाली दिक्कतों को दूर कर रही है. दूसरे चरण के विशेष सर्वेक्षण के जिलों में स्वघोषणा एवं वंशावली जमा करने में तेजी लाने का निर्देश दिया.

पूर्वी और पंश्चिमी चंपारण में स्वघोषणा अैर वंशावली प्राप्त किये जाने की कार्य धीमा

मंत्री ने कहा कि पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण में रैयतों द्वारा द्वितीय चरण में स्वघोषणा एवं वंशावली प्राप्त किये जाने संबंधी कार्य की प्रगति बहुत धीमी है. उन्होंने इसपर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को इसमें गति लाने के निर्देश दिये. उन्होंने पदाधिकारियों को रैयतों के मध्य जाने और उन्हें जागरूक कर गति को और तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रैयतों को जागरूक करना अति आवश्यक है.मंत्री ने यह भी कहा कि सर्वे कार्यक्रम में किसी भी पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कोई भी गंभीर शिकायत प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इससे पहले अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बंदोबस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि विशेष सर्वेक्षण के दौरान रैयतों की सुविधा के किये जा रहे लगातार सुधार किये जा रहे हैं. सर्वेक्षण के कार्य में लगे पदाधिकारियों का दायित्व है कि नीचे के कर्मियों तक सभी निर्देश पहुंचाने के लिए लगातार उनके साथ बैठक की जाये. सचिव जय सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी सप्ताह में शिविरों का निरीक्षण सुनिश्चित करें. इससे रैयतों की परेशानी दूर की जा सकेगी.।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन