दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप

मिल्की गांव में दो वर्ष पूर्व शादी हुई विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पालीगंज. मिल्की गांव में दो वर्ष पूर्व शादी हुई विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की मां ने पालीगंज थाने में पति दिनेश कुमार, ससुर सूर्यदेव पासवान, देवर भीम पासवान ,मां, गोतनी समेत 7 लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है . मृतका की मां ने बताया कि कई महीनों से उसके बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था . शुक्रवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी है . वे फौरन शुक्रवार को बेटी के ससुराल मिल्की पहुंची. जहां देखा कि ससुराल में घर में ताला लगा है और परिवार के लोग फरार है . वह पालीगंज थाने में घटना की जानकारी दी. इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मृतका के ससुराल पहुंचे और ववहां विनीता देवी (25 साल) का शव बरामद किया. एफएसएल टीम ने हर बिंदु पर जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन