ePaper

धर्म विशेष के प्रचारक होने का आरोप लगा पीटा

Updated at : 20 Mar 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म विशेष के प्रचारक होने का आरोप लगा पीटा

पुनपुन नगर के मुख्य बाजार में एक युवक को एक धर्म विशेष का प्रचारक होने व आम लोगों को उनसे जुड़ने का आरोप लगा कुछ लोगों ने पहले फोन पर धमकी दी फिर उसके साथ मारपीट की.

विज्ञापन

मसौढ़ी. पुनपुन नगर के मुख्य बाजार में एक युवक को एक धर्म विशेष का प्रचारक होने व आम लोगों को उनसे जुड़ने का आरोप लगा कुछ लोगों ने पहले फोन पर धमकी दी फिर उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में जाहिदपुर निवासी कृष्णा कुमार ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना बुधवार शाम की है. आरोप है कि कृष्णा कुमार धर्म विशेष का संदेश सुनाते हैं. आरोप है कि अपने आप को एक अलग धर्म का अनुयायी कहने वाला परसा बाजार के छतना निवासी मुन्ना ने कृष्णा कुमार को धर्म प्रचार बंद करने की धमकी दी. कृष्णा कुमार ने अपने ऊपर लगाये जा रहे आरोप को खारिज करते हुए उनसे कुछ कहना चाहा, आरोप है कि इसी बीच पुनपुन बाजार निवासी अखिलेश साव कुछ लड़कों के साथ आ धमका और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. इस बीच किसी तरह वहां से निकल अपनी जान बचायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन