कैंपस : स्थापना दिवस के अवसर पर बॉस्केटबॉल मैच का हुआ आयोजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया. एबीवीपी पटना मध्य की ओर राजेंद्र नगर स्थित कोर्ट में मैच का आयोजन किया गया. मैच का शुभारंभ पटना मध्य के जिला संयोजक शिवम नयन ने किया. मैच में सभी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ के भाग लेते हुए जीत हासिल की. दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री रोशन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बिहार का नाम रोशन करने को कहा. धन्यवाद पंचायत शुक्ला के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटना विभाग संयोजक रोशन शर्मा, प्रांत खेलो भारत संयोजक शशि कुमार, पटना महानगर की संगठन मंत्री प्रशांत कुमार और महानगर मंत्री प्रियरंजन सिंह मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










