Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Mar 2025 2:15 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह बारिश होने के आसार है. आइएमडी ने इसको लेकर आधिकारिक तौर पर पूर्वानुमान जारी कर दिया है.
Bihar Weather: बिहार के मौसम में दो दिन के बाद से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं. आइएमडी पटना ने सोमवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी कर दिया है. बिहार के मौसम में उठापटक अभी कुछ दिन और हो सकती है. आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार आठ मार्च को एक बार फिर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसका बिहार पर भी असर पड़ने की आशंका है.
बारिश होने की आशंका
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आठ और नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर आधिकारिक तौर पर पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इधर बिहार में औसत उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. आइएमडी के अनुसार राज्य में औसत उच्चतम तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान खगड़िया में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
भागलपुर में मौसम शुष्क व आसमान रहेगा साफ
भागलपुर जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व आसमान साफ रहा. दिन भर मध्यम गति से पछिया हवा चलती रही. सड़क पर चल रहे लोगों को धूप से गर्मी व ऊमस का अहसाास हुआ. दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. 4.8 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले के आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. भागलपुर, बांका एवं मुंगेर जिले के एक- दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए राई-सरसों की तैयार फसलों की कटाई करते समय सावधानी बरतें. खलिहान में कटी फसल को ढंककर रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










