ePaper

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

patna news: मसौढ़ी. लहसुना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की देर शाम लहसुना मोड़ के पास से चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. लहसुना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की देर शाम लहसुना मोड़ के पास से चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित चिंटू कुमार जहानाबाद जिला के घोषी थाना के चुनुकपुर ग्रामवासी चिंटू कुमार बताया जाता है. थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि वह रविवार की शाम लहसुना मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान गुरपतिचक की ओर से एक बाइक सवार केवढा (पुनपुन) की ओर बिना हेल्मेट के जा रहा था. पकड़े जाने पर शुरू में वह अपना नाम-पता गलत बताया और बाइक को भी अपनी बताया. लेकिन जांच के दौरान उसकी बाइक चोरी की निकली. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में यह पता चला कि चोरी की उक्त बाइक फुलवारीशरीफ निवासी कमलेश कुमार की है और उसने इस संबंध में गर्दनीबाग (पटना) थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा रखी है.

हत्याकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

मसौढ़ी. हत्याकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से उसके एक साथी को भी हिरासत में ले लिया. 12 अप्रैल को जहानाबाद रोड स्थित एक होटल के पास बदमाशों ने थाना के संघतपर निवासी मुकेश कुमार उर्फ छोटन को गोलियों से भून डाला था. इस मामले में मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में थाना के तारेगनाडीह निवासी दीपक कुमार उर्फ भोगिया और पुनपुन के मरांची गांव के गौतम उर्फ चीनिया समेत अन्य आरोपितों की संलिप्तता पायी थी. पुलिस दीपक उर्फ भोगिया को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन गौतम फरार था. पुलिस ने बताया कि पुलिसिया दबिश से घबराकर गौतम सोमवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में समर्पण करने गया था. लेकिन किसी कारण बस वह समर्पण नहीं कर सका. इसके बाद वह घर लौट रहा था. इसी दौरान पुलिस को उसके आने की भनक लग गयी और पुलिस ने उसे अनुमंडल कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके साथ रहे उसके साथी पुनपुन के पैमार ग्रामवासी राहुल कुमार को भी संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन