ePaper

11 माह के बच्चे को घर से चुराने वाला युवक धराया, दो महिलाएं भी हिरासत में

Updated at : 17 May 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
11 माह के बच्चे को घर से चुराने वाला युवक धराया, दो महिलाएं भी हिरासत में

घर से 11 माह के बच्चे को चोरी कर भाग रहे एक युवक को नागरिकों ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी घर से 11 माह के बच्चे को चोरी कर भाग रहे एक युवक को नागरिकों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र में कुम्हरार मुहल्ले में गुरुवार की देर रात घटी है. अगमकुआं थाना पुलिस युवक के पास से शुक्रवार की सुबह बच्चा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में पकड़े गये युवक की निशानदेही पर दो महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गुरुवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे कुम्हरार स्थित रविकांत व पत्नी माधुरी देवी के 11 माह के बच्चे को उठा कर घर से निकल गया. घर से बच्चे के गायब होने की जानकारी परिजनों को मिली,तब घर से लेकर मुहल्ला तक में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की गयी, तब फुटेज में दिखा कि एक युवक बच्चे को चोरी कर उसका मुंह हाथ से ढक गलियों के रास्ते जा रहा है. इसके बाद परिवार के लोग बच्चे की खोजबीन में जुट गये. घर से बच्चे को लेकर निकला युवक जब रास्ते में पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखा तो देर रात ही घबड़ा कर बच्चे को बीच रास्ते में स्थित कब्रिस्तान के पास छोड़ कर फरार हो गया. बच्चा वहीं पर रातभर रोता रहा. इसी बीच शुक्रवार की सुबह नागरिकों की नजर बच्चे पर पड़ी. बच्चे के चाचा शशिकांत ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के रास्ते घुस कर बच्चे की चोरी की गयी है. इसी बीच परिवार के लोग भी खोजबीन करते हुए पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी . खोजबीन के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भूतनाथ रोड से मुसहरी निवासी शन्निचर मांझी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिचर मांझी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि लिट्टी बेचने वाली महिला ने एक बच्चा चोरी करने के लिए एक हजार रुपये दिया था. पुलिस पकड़े गये आरोपी के बयान पर दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने बता कि मामले में पकड़े गये युवक और दोनों महिला से पूछताछ की जा रही है. अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन