ePaper

प्रेमिका से मिलने आए युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पटना के एक फेमस बिल्डर ने रची थी पूरी साजिश

Updated at : 24 Apr 2025 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
patna kidnap news| A young man who came to meet his girlfriend was kidnapped in a filmy style

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: राजगीर में प्रेम-प्रसंग को लेकर सनसनीखेज अपहरण की घटना सामने आई है. पटना के एक बिल्डर ने अपनी भतीजी के प्रेमी और उसके दोस्त को बंधक बना लिया. स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की फुर्ती से दोनों को सकुशल मुक्त करा लिया गया. मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के एक बिल्डर की भतीजी से प्रेम संबंध का खामियाजा एक युवक और उसके दोस्त को अपहरण, पिटाई और अपमान के रूप में भुगतना पड़ा. जहानाबाद निवासी विशु कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा था, लेकिन वहां उसे बिल्डर अमित सिंह और उसके साथियों ने बंधक बना लिया. मामला प्रेम-प्रसंग का था, लेकिन साजिश पहले से रची गई थी.

हाथ पैर बांध युवक के साथ की गई थी मारपीट

राजगीर के छबिलापुर मार्ग स्थित होटल ग्लोरी ग्रैंड के पास एक लग्जरी वाहन में विशु और उसके दोस्त नीतीश को बंधक बनाकर रखा गया था. विशु के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सकुशल मुक्त कराया गया.

पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार हो रहे अपहरणकर्ताओं को मेयार मोड़ के पास से घेर लिया और एक लग्जरी गाड़ी से सभी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में बिल्डर अमित सिंह समेत 9 आरोपी शामिल हैं. इनके पास से दो लग्जरी वाहन, 12 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद की गई है.

भतीजी के प्रेम-प्रसंग से नाराज था बिल्डर

पुलिस के मुताबिक, बिल्डर अमित सिंह अपनी भतीजी के प्रेम-प्रसंग से नाराज़ था. उसने विशु को “सबक सिखाने” के इरादे से पहले उसे राजगीर बुलवाया और फिर अपहरण कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. यह घटना प्रेम-संबंधों को लेकर समाज में व्याप्त पुराने मानसिकता की एक खतरनाक बानगी है. जहां प्यार की कीमत जान से चुकानी पड़ सकती है. लेकिन इस बार पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया.

Also Read: Patna School Timing: हीट वेव के कारण पटना में बदला स्कूलों का समय, यहां देखें नया टाइम टेबल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन