ससुराल आये युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ससुराल आये युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष एम एस हैदरी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी. फिलहाल आरोपित हिरासत में है और जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग बच्ची शनिवार की रात अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान पड़ोसी धनंजय कुमार, जो मनेर का निवासी है और ससुराल आया हुआ था, अचानक उसके घर में घुस गया. आरोप है कि धनंजय ने बच्ची को जबरन उठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किसी तरह बच्ची ने खुद को छुड़ाया और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बतायी.

परिजनों ने फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने इस मामले में धंनजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन