पालीगंज में बारात से लौट रहे युवक की हुई मौत

पालीगंज. सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के पास बाराती से घर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
पालीगंज. सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के पास बाराती से घर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान भूसौला, दानापुर निवासी परमेश्वर राम के 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. प्रमोद गुरुवार को सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस गांव में बारात आया था . बारात के बाद शुक्रवार को वह अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था .इसी बीच उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में प्रमोद कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरी ओर, गुरुवार की रात पालीगंज महाबलीपुर पथ पर अख्तियारपुर पुल के पास बाइक और कार में टक्कर हो गयी. इस घटना में अरवल निवासी 35 वर्षीय गुंजेश कुमार व 25 वर्षीय शंकर कुमार घायल हो गए. दोनों को ग्रामीण सहयोग से पीएचसी पालीगंज लाया गया , जहां से शंकर कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




