दानापुर : नीतिबाग से एक युवक को कोरोना जांच के लिए भेजा गया

Published at :13 May 2020 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : नीतिबाग से एक युवक को कोरोना जांच के लिए भेजा गया

रूपसपुर थाने के नीतिबाग महुआपथ से कोरोना संदिग्ध एक युवक को जांच के लिए एबुंलेंस से पटना भेज गया है. इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी है. लोगों डर से घर से नहीं निकल रहे हैं.

विज्ञापन

दानापुर : रूपसपुर थाने के नीतिबाग महुआपथ से कोरोना संदिग्ध एक युवक को जांच के लिए एबुंलेंस से पटना भेज गया है. इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी है. लोगों डर से घर से नहीं निकल रहे हैं. थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि युवक में कारेाना का लक्षण देखा जा रहा है. सूचना पर एबुंलेंस से युवक को पटना जांच के लिए भेजा गया है.

59 लोगों को रेडियेंट स्कूल क्वारेंटाइन सेंटर पर ठहराया गया

दानापुर : दूसरे राज्यों से आने वाले 59 लोगों को खगौल रोड स्थित रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल क्वारेंटिन सेंटर में रखा गया है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सेंटर पर यूपी से आये 19, गुजरात से 9, केरल से 5, झारखंड से 2, नेपाल से एक, तेलगांना से 8, पंश्चिम बंगाल से एक, पंजाब से 6, राजस्थान से एक, छत्तीसगढ़ से 4, हाजीपुर से 2, खगड़िया से 3, मोहनियां से एक व बख्तियारपुर से एक लोग शामिल हैं. जिसमें 49 पुरुष और चार महिला और छह बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को क्वारेंटिन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा गया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन