गया, बोधगया, नालंदा व राजगीर के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Updated:
विज्ञापन
गया, बोधगया, नालंदा व राजगीर के लिए बनेगा मास्टर प्लान

बिहार के गया,बोधगया,नालंदा और राजगीर के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी है.

विज्ञापन

कैलाशपति मिश्र,पटना बिहार के गया,बोधगया,नालंदा और राजगीर के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी है. मास्टर प्लान तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने निविदा के माध्यम से कंसल्टेंट एजेंसी का भी चयन कर लिया है.मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी मेसर्स आइपीइ ग्लोबल दी गयी है. निविदा आवंटित होते ही एजेंसी ने मास्टर प्लान तैयार करने के लिए सरकार से महत्वपूर्णं जानकारी की मांग की है.इसके लिए सरकार ने पर्यटन, राजस्व एवं भूमि सुधार,पथ निर्माण, कला,संस्कृति एवं युवा, नगर विकास एवं आवास, भवन निर्माण,परिवहन,उद्योग, शिक्षा और पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर कंसल्टेंट को सूचना उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है.इसके साथ ही गया और नालंदा के जिलाधिकारी,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण गया को भी सूचना उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन