ePaper

भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस की भव्य तिरंगा यात्रा

Updated at : 11 May 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस की भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पटना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पटना में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक निकाली गयी. इसका नेतृत्व एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया. प्रदेश कांग्रेस की ओर से शाम में निकली इस यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया. उन्होंने भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए और पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध रोष प्रकट किया. भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़ी है और तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान में देशभर में निकाली जा रही है. प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने भारतीय सेना की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए अब निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया हैय प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सेना के साथ हैं और आम जनता को भी जागरूक कर रहे हैं. इस यात्रा में विधायक दल के नेता डा शकील अहमद खान, डा मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह, डा शकील अहमद, प्रो रामजतन सिन्हा , बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक विनय वर्मा, कौकब कादरी, राजेश कुमार सिन्हा, मोती लाल शर्मा, विजेंद्र चौधरी, विजय शंकर दूबे, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्रा, डा समीर कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, वीणा शाही आदि शामिल हुए. इनके अलावा पार्टी नेता जितेंद्र गुप्ता, जमाल अहमद भल्लू, राजेश राठौड़, आनंद माधव , ब्रजेश पांडेय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अजय चैधरी, मंजीत आनंद साहू,, डा संजय यादव, राज कुमार राजन, नागेंद्र कुमार विकल, प्रमोद कुमार सिंह, मुन्ना शाही, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार, ज्ञान रंजन, चंद्र प्रकाश सिंह, कुमार आशीष, गुंजन पटेल , डा अजय कुमार सिंह, ई सजीव सिंह केसर कुमार सिंह, निधि पांडेय , शकीलुर रहमान ,सौरभ सिन्हा, शशि रंजन, राजीव मेहता, शरीफ रंगरेज, सुधा मिश्रा,, प्रभात कुमार सिंह, आजमी बारी, सिद्वार्थ क्षत्रिय, वैद्यनाथ शर्मा, अशोक गगन, गुरूदयाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन