ePaper

खगौल में चलती कार में लगी आग, भाग कर बचायी जान

Updated at : 17 May 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
खगौल में चलती कार में लगी आग, भाग कर बचायी जान

शुक्रवार को दिन के करीब 2:30 बजे चलती कार में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

खगौल. शुक्रवार को दिन के करीब 2:30 बजे चलती कार में अचानक आग लग गयी. इस दौरान कार पर सवार लोग भाग कर जान बचायी. कुछ ही समय में आग भयावह हो गयी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, न्यू कालोनी निवासी आशुतोष कुमार पिता एमएन ठाकुर अपनी मां सुनीता देवी को मंडल रेल अस्पताल से इलाज कराकर कार से न्यू कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर जा रहे थे. दल्लुचक स्थित डीआरएम कार्यालय के गेट के पास पहुंचते ही कार से धुंआ उठने लगा. जिसके बाद गाड़ी को साइड में कर दिया. इसके बाद आग से कार जल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन