ePaper

पटना बाईपास पर यात्रियों से भरी बस पलटी, रिटायर्ड BSF अफसर की पत्नी की मौत, 45 घायल

Updated at : 23 Apr 2025 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
patna accident news| A bus full of passengers overturned on Patna bypass, wife of a retired BSF officer died

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस

Accident News: पटना लौट रही यात्रियों से भरी बस हजारीबाग से आते वक्त बाईपास के पास पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए. दुर्घटना का कारण बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है.

विज्ञापन

Accident News: पटना लौट रही एक यात्री बस सोमवार को बाईपास के पैजामा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 45 यात्रियों से भरी बस में अफरा-तफरी मच गई. सबसे दुखद बात यह रही कि इसमें BSF के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर की पत्नी आशा देवी की जान चली गई. गंभीर रूप से घायल आशा देवी को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और गड्ढे में जा पलटी बस

हादसे के वक्त बस जाम से बचने के लिए साइड लाइन से निकाली जा रही थी. तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस गड्ढे में जा पलटी. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और ट्रैफिक थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि कई लोग बाल-बाल बचे, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

ड्राइवर की लापरवाही से हुई घटना

हाजीपुर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेकर हजारीबाग से पटना लौट रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर की लापरवाही ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी. जाम से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को गलत तरीके से उतारा, और बस पलट गई.

Also Read: तीन साल ड्यूटी से गायब, फिर भी 28 लाख वेतन और इंक्रीमेंट! बिहार की नर्स ने सिस्टम को यूं बनाया मुर्गा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन