बैठक में 47 करोड़ 53 लाख का बजट हुआ स्वीकृत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 27 Mar 2025 12:40 AM
patna news: पटना सिटी. तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता व महासचिव इंद्रजीत सिंह के संचालन में हुई.
पटना सिटी . तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता व महासचिव इंद्रजीत सिंह के संचालन में हुई. बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी देते हुए कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा और महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बैठक में कमेटी ने वर्ष 2024-25 के लिए 42 करोड़ का बजट स्वीकृत किया. जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 47 करोड़ 53 लाख 40 हजार रुपये बजट की स्वीकृति दी गयी. बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रबंधक कमेटी के लंबित चुनाव को लेकर दो मई तक मतदाता सूची को संशोधित कर तैयार किया जाये. इन लोगों ने बताया कि तैयार मतदाता सूची में कुछ की मृत्यु हो गयी है, उनके नाम को विलोपित करने और नये युवा मतदाताओं का नाम जोड़ना है. इसके लिए दो मई तक कार्य होगा. कमेटी ने पूर्वोत्तर भारत के सिखों की सामाजिक, कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सह धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन रहे लखविंदर सिंह लख्खा को संयोजक व पूर्व महासचिव सह सदस्य महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन को धर्म प्रचार कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया. वरीय उपाध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसमें गुरुद्वारा की संपत्ति को संरक्षित करने, विद्यालय को शिफ्ट करने, कंगन घाट पर होने वाले विकास कार्य, अप्रैल में होने वाले खालसा सृजना दिवस गुरुपर्व व पटना साहिब महोत्सव समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में कमेटी के पांच पदधारक अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सचिव हरवंश सिंह शामिल हुए. सदस्यों में डॉ गुरमीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, हरपाल सिंह जाैहल उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










